सीएम बीएडीपी योजना के तहत कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित कनालीछीना विकासखंड के छात्रों का रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण आज सातवें दिन भी जारी रहा। कुमाऊँ मंडल विकास निगम के प्रबंधक साहसिक पर्यटन दिनेश गुरु रानी ने कहा कि आज प्रातः छात्रों को योग प्राणायाम की जानकारी दी गई ।
साथ ही छात्रों ने प्रार्थना राष्ट्रगान हिमालय बचाओ शपथ लेने के बाद गुरना देवी मंदिर परिसर में पूर्व में लगाए गए पौधों में पानी डाला व विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। उसके बाद छात्रो द्वारा सरयू नदी में घाट से चमगाड तक आपदा प्रबंधन की जानकारी के साथ-साथ नदी रेस्क्यू ,क्लिप जंप व छात्रों का पेडलिंग टेस्ट लिया गया। छात्र निगम द्वारा दिए गए राफ्टिंग प्रशिक्षण से उत्साहित हैं। प्रशिक्षण राजेंद्र सिंह पदम सिंह वेद प्रकाश विनोद धामी द्वारा दिया जा रहा है।

More Stories
कांवड़ मेले में सुरक्षा तैयारी को लेकर डीजीपी ने की समीक्षा बैठक
डीएम पिथौरागढ़ ने किया कनालीछीना के निर्माणधीन तहसील का दौरा
जन जन के द्वार जन जन की सरकार कार्यक्रम में सीएम धामी ने चमोली में किया प्रतिभा