गत दिवस 10 मई की सांयकाल एक नेपाली व्यक्ति जो कि पैदल मार्ग पर पिट्ठू का काम करता है, एक बालक को पुलिस चौकी केदारनाथ के कार्यालय में लाया। लगातार हो रही बारिश के कारण उक्त बालक काफी भीगा हुआ था जिसे कार्यालय में हीटर लगाकर व कम्बल इत्यादि देकर बिठाया गया। पुलिस के स्तर से इस बालक के पिताजी के नम्बर पर निरन्तर कॉल की गयी परन्तु उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया। लगभग एक-दो घंटे बाद पुनः फोन मिलाने पर उनसे सम्पर्क हो पाया। पैदल
आते वक्त उनके द्वारा अपने फोन को बारिश में भीगने से बचने के लिए बैग में रखा गया था। वे भी अपने बालक के प्रति काफी परेशान थे और अपने बेटे के सकुशल पुलिस के पास होने की सूचना पर वे तुरन्त पुलिस चौकी पहुंचे पुलिस द्वारा इनके बच्चे को इनके सुपुर्द किया गया। इन्होने पुलिस बल द्वारा की गयी मदद का आभार प्रकट किया गया।

More Stories
बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य कर भरेंगे नामांकन
चमोली में जनता दरबार, सीडीओ ने सुनीं लोगों की समस्याएं
पिथौरागढ़ में डीएम का जनता दरबार, 42 शिकायतें आईं