कारगिल विजय दिवस की 26 वीं वर्षगांठ के अवसर वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने प्राणों की सर्वोच्च आहुति देने वाले भारतीय सेना के वीर शहीदों को याद करते हुए आज दिनांक 26.07.2025 को पौड़ी में एजेंसी चौक स्थित अमर जवान स्तंभ पर श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा शहीदों को पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान वीर जवानों के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए पुलिस गार्द द्वारा पारंपरिक सम्मान के साथ शहीदों को सलामी दी गई। कारगिल विजय दिवस हमें उन अमर बलिदानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

More Stories
गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप ने रुद्रप्रयाग में ली केदारनाथ यात्रा की समीक्षा बैठक
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे कुछ तैयारी तेज, देहरादून कांग्रेस दफ्तर में कंट्रोल रूम एक्टिव
सांसद त्रिवेंद्र रावत ने सुना पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम, कहा करोड़ों लोगों में होता है सकारात्मक ऊर्जा का संचार