14 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पंचायत चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग आज, सीएम धामी ने लोगों से की सक्रिय भागीदारी की अपील

पंचायत चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग आज, सीएम धामी ने लोगों से की सक्रिय भागीदारी की अपील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के अंतर्गत आज होने वाले द्वितीय चरण के मतदान में प्रदेशवासियों से सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं और इन चुनावों में प्रत्येक मतदाता की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।पंचायत चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग आज, सीएम धामी ने लोगों से की सक्रिय भागीदारी की अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं का संचालन होता है। उन्होंने सभी मतदाताओं से विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे अधिकाधिक संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुँचकर लोकतंत्र को सशक्त बनाएं।

See also  लैंसडाउन के रथवाधाब में कांग्रेस का सैनिक सम्मेलन, 2027 की तैयारी तेज
Ad 2