7 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में सात लोगों की मौत

केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में सात लोगों की मौत

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ है। रविवार सुबह करीब 5:30 बजे आर्यन एविएशन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर केदारनाथ से गुप्तकाशी की ओर जा रहा था, जो गौरीकुंड क्षेत्र में खराब मौसम के चलते दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हेलीकॉप्टर में सवार मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

1. कैप्टन राजबीर सिंह चौहान (39), निवासी जयपुर – पायलट

2. विक्रम रावत, बीकेटीसी प्रतिनिधि, निवासी रासी, ऊखीमठ

3. विनोद देवी (66), निवासी उत्तर प्रदेश

4. तृष्टि सिंह (19), निवासी उत्तर प्रदेश

5. राजकुमार सुरेश जायसवाल (41), निवासी गुजरात

See also  सर्राफ मंडल देहरादून की प्रदर्शनी में शामिल हुए सीएम धामी

6. श्रद्धा राजकुमार जायसवाल, निवासी महाराष्ट्र

7. काशी, 2 वर्षीय बालिका, निवासी महाराष्ट्र

हादसे की सूचना मिलते ही SDRF सेनानायक अर्पण यदुवंशी के नेतृत्व में राहत और बचाव दल तुरंत रवाना किए गए। घटनास्थल अत्यंत दुर्गम और घने जंगल क्षेत्र में स्थित था, जहां SDRF, NDRF और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों ने जोखिम उठाते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया।

अधिकारियों के अनुसार, SDRF की टीम ने अथक प्रयास करते हुए सभी शवों को बरामद कर लिया है। फिलहाल सभी शवों को रोड हेड तक लाने की प्रक्रिया जारी है। ये हादसा एक बार फिर केदारनाथ यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर सेवाओं की सुरक्षा और मौसम प्रबंधन पर सवाल खड़ा करता है। प्रशासन द्वारा हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए जाने की संभावना है। श्रद्धालुओं और आमजन में इस हादसे को लेकर गहरा शोक और रोष व्याप्त है।

See also  DM चमोली ने काम ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण