20 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

शांति प्रसाद भट्ट को अहम जिम्मेदारी

शांति प्रसाद भट्ट को अहम जिम्मेदारी

उत्तराखंड कांग्रेस के सीनियर नेता शांति प्रसाद भट्ट को हिमाचल लोक सभा चुनाव में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बड़ी जिमेदारी देते हुए, हमीरपुर लोकसभा चुनाव मे “देहरा”विधान सभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। शांति प्रसाद भट्ट को अहम जिम्मेदारी

पार्टी ने अपने वफादार सिपाही पर भरोसा करते हुए उन्हें ये अहम जिमेदारी दी है, इस सीट पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सतपाल रायजादा चुनाव लड़ रहे हैं, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी और सासंद राजीव शुक्ला ने शांति प्रसाद भट्ट से अपेक्षा की है, कि वे अपने अनुभव से अपने प्रभार वाले क्षेत्र में कमान संभाले। भट्ट ने बताया कि वे पार्टी के इस आदेश को सर माथे लेते हैं, और जल्द हिमाचल रवाना हो रहे हैं, वो अपने 34साल के राजनीति अनुभव को एक गिलहरी की भूमिका में हिमाचल कांग्रेस के साथियों को मजबूती प्रदान करने का काम करेगें

See also  अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, जयेंद्र रमोला बोले इंसाफ दिलाने तक जारी रहेगा संघर्ष