एस आई आर के दूसरे चरण में पिथौरागढ़ विधानसभा में 30000 से ज्यादा लोगों को नोटिस दिए जाने से गुस्साए कांग्रेसियों ने आज जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान किसी भी अधिकारी के न मिलने पर ज्ञापन को जिलाधिकारी कार्यालय में चस्पा कर दिया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए वक्ताओं ने कहा की उत्तराखंड के अंदर कांग्रेस को जिस बात का डर था अब वही होने जा रहा है। जिन बी. एल.ओ को इस बात के लिए रखा गया था कि वो मतदाताओं को 2003 की लिस्ट के आधार पर जोड़ेंगे।
इस आधार पर लगभग 5300 मतदाता ऐसे थे जो मैपिंग में ही थे. लेकिन 22 500 ऐसे मतदाताओं को भी निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस दिए हैं जिनके नाम और जन्मतिथि में संशय है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने इस पर भारी आपत्ति जताई है उनका कहना है कि अगर यही सब करना था तो बी एल ओं ने क्या काम किया। कार्यक्रम में बोलते हुए पीसीसी सदस्य दीपांशु वर्मा ओर महामंत्री सुधीर चौहान ने कहा कि इस एस आई आर में कांग्रेस के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। अधिकांश लोगों को नोटिस मिले हैं। उन्होंने इस कार्रवाई का विरोध किया। कांग्रेस उपाध्यक्ष दीप वर्मा ओर भुवन जोशी ने कहा की अधिकांश शादीशुदा महिलाएं और अल्पसंख्यक समाज भी इस नोटिस की जद में आये हैं। इसके बाद उप जिलाधिकारी से हुई बातचीत में ये आश्वासन दिया गया की प्रथम चरण में लगभग 5300 ऐसे लोग थे जो 2003 में वोटर लिस्ट में शामिल नहीं थे उन्हें डॉक्यूमेंट और अन्य प्रपत्र देने आवश्यक होंगे। वहीं 22500 ऐसे लोग जिनके नाम और जन्मतिथि में गड़बड़ है,उनके लिए इसमें छूट दी जाएगी। यह बात उन्होंने मौखिक रूप से कही है। वक्ताओं ने कहा कहा कि उत्तराखंड में जल्द ही चुनाव होने हैं। सरकार चाहती है कि वो अपने हिसाब से मतदाताओं को चुने। जिसे नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस ने 10 सदस्य टीम का चुनाव किया है जो इन सब पर नजर रख रही है। जो फाइनल लिस्ट होगी उस पर भी उनकी पूरी नजर रहेगी। कार्यक्रम में प्रयागराज,मुस्तकीम कुरैशी, शंकर लाल,सूरज वलदिया,नरेश कुमार, रोहित बिष्ट मन्नू ठाकुराती, मोहम्मद काशिफ, रहीम कुरैशी आदि उपस्थित थे

More Stories
डीएम पिथौरागढ़ ने की महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, SIR के मुद्दे पर की शिकायत
मुख्य सचिव ने आपदा कंट्रोल रूम में की बारिश से बने हालात की समीक्षा