उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण SIR कार्यक्रम के तहत सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी. आर. सी. पुरुषोत्तम ने गणना प्रपत्र सौंपा।

CEO ने अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के शुद्धिकरण हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। आगामी 7 जुलाई तक एक माह के समय में बीएलओ द्वारा मतदाताओं के गणना प्रपत्रों को बीएलओ ऐप के माध्यम से डिजिटिलाइज किया जाएगा। इस अवसर पर सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास भी मौजूद रहे।

More Stories
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की डीसीपी दिल्ली को चिट्ठी, सुरेश कांबोज के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग
सीएम धामी ने ली विकास योजनाओं की जानकारी
जोनसार बावर लोक संस्कृति महोत्सव में शामिल हुए सीएम धामी