14 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

देहरादून में होगा खास होली महोत्सव

देहरादून में होगा खास होली महोत्सव

देहरादून के सबसे बड़े संगठनों में गिना जाने वाला ढोंडियाल भ्रातृ मण्डल पिछले वर्ष की तरह इस बार भी ढौंडियाल भ्रातृ मण्डल होली मिलन का भव्य आयोजन कर रहा है। ये आयोजन 17 मार्च रविवार को आयोजित होगा. देहरादून के कार्रगी चौक के नज़दीक स्थित जानकी चिल्ड्रन अकेडमी में इस समारोह का आयोजन होगा।देहरादून में होगा खास होली महोत्सव

संस्थान के सचिव प्रभाकर ढौंडियाल ने ये जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस बार ये आयोजन पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा भव्य होगा. आयोजन में देहरादून और अन्य शहरों से सैकड़ों ढौंडियाल परिवारों के सदस्य शामिल होंगे. समारोह की ज़्यादा जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इसमें ढौंडियाल परिवार के सदस्य खुद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे जो अपने आप में अन्य संस्थाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रमों से भिन्न होगी.

See also  मल्लिकार्जुन खरगे के अपमान का मुद्दा, कांग्रेस नेता शांति प्रसाद भट्ट ने राष्ट्रपति को भेजी चिट्ठी, जांच और एक्शन की उठाई मांग

उन्होंने बताया कि वर्तमान में संस्था से 300 से ज़्यादा ढौंडियाल परिवार जुड़े हैं. कार्यक्रम के दौरान एक सेशन उत्तराखंड के मूल विषयों पर आयोजित होगा जिसमे सदस्यों द्वारा विचार और सुझाव रखे जायेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संस्था के सफल आयोजन के लिए बधाई दी है।