उत्तराखंड कांग्रेस को आज दूसरा झटका लगा है। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने से पहले पूर्व विधायक मालचंद ने कांग्रेस छोड़ दी है। मालचंद पुरोला विधानसभा से 2 बार बीजेपी के टिकट पर जीतकर विधायक बने। 2022 में उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की। आज अचानक निजी कारण बताकर उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।
2022 में कांग्रेस ने मालचंद को टिकट दिया था लेकिन उन्हें अपनी पुरानी पार्टी बीजेपी के उम्मीदवार दुर्गेश्वर लाल से हार का सामना करना पड़ा। दुर्गेश्वर लाल को 27856 वोट मिले थे जबकि मालचंद के पक्ष में 21560 वोट पड़े। कांग्रेस के लिए उत्तरकाशी जिले से ही आज दो झटके लगे पहले गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण और अब पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद ने पार्टी से किनारा कर लिया है।

More Stories
कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने पार्टी के बड़े नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल कमेंट और पोस्ट ना करने की थी हिदायत
प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में शामिल हुए सीएम धामी
निर्वाचित होने के बाद सीएम और प्रदेश अध्यक्ष से मिले दिनेश आर्य