19 June 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

SSP पौड़ी ने किया यमकेश्वर थाने का निरीक्षण

SSP पौड़ी ने किया यमकेश्वर थाने का निरीक्षण

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने आज थाना यमकेश्वर का वार्षिक निरीक्षण किया। थाना अभिलेखों से लेकर पूरे थाना परिसर का निरीक्षण कर पुलिस कप्तान ने निम्न दिशा-निर्देश दिए गये।

➡️ महिला हेल्प डेस्क कार्मिकों को थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी/शिकायतकर्ता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर गम्भीरतापूर्वक सुनकर त्वरित निस्तारण कर प्रत्येक फरियादी/शिकायतकर्ता का पूर्ण विवरण जैसे नाम, पता सम्पर्क नम्बर शिकायत का विवरण आदि अंकित कर रजिस्टर में Feed Back का कॉलम बनाने हेतु निर्देशित किया गया।

➡️ शस्त्रागार के निरीक्षण के दौरान शस्त्रों की साफ-सफाई रखने हेतु निर्देशित करते हुए उपनिरीक्षक व आरक्षी पुलिस कर्मियों से शस्त्राभ्यास कराया गया। जिसमें शस्त्रों को खोलने जोड़ने तथा उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली गई। शस्त्राभ्यास तथा शस्त्रों की जानकारी हेतु समय-समय पर शस्त्राभ्यास कराने हेतु थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया। थाने में रखे आपदा उपकरणों का भी जायजा लेते हुए आपदा से सम्बन्धित सभी उपकरणों को तैयारी हालात में रखने हेतु निर्देशित किया गया तथा आपदा के समय जिन आपदा सामग्री की आवश्यकता है उनका प्रपोजल भेजने हेतु निर्देशित किया गया।

See also  देहरादून जिला पंचायत की अहम बैठक में उठे बुनियादी मुद्दे

➡️थाना कार्यालय के निरीक्षण के दौरान सभी रजिस्टरों में अभिलेखीकरण हेतु निर्धारित मापदंडों के आधार पर डाटा अध्यावधिक कर संपत्ति रजिस्टर में सभी प्रविष्टियां स्पष्ट करने एमवी एक्ट, आबकारी अधिनियम व अन्य अधिनियमों में लंबित मालों के निस्तारण में तेजी से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

➡️ CCTNS पोर्टल तथा ऑनलाइन जन सेवाओं में सभी ऑनलाइन प्रविष्ठियां का बारीकी से निरीक्षण करते हुए लम्बित शिकायती प्रार्थना पत्रों को निर्धारित समयावधि के भीतर निस्तारण करने हेतु थानाध्यक्ष व कार्यालय कर्मियों निर्देशित किया गया।

➡️ लावारिस माल/वाहन व माल मुकदमाती जिनका न्यायालय में फैसला हो गया है उनका निस्तारण हेतु थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया।

See also  पल्स पोलियो अभियान को लेकर तैयारी तेज, डीएम पिथौरागढ़ ने की टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक

➡️ थाना प्रभारी को स्कूल/कॉलेजों के स्कूली छात्र-छात्राओं व दूरस्थ गाँवों में जाकर आमजनों को महिलाओं को महिला एवं बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों, साईबर अपराधों, नशे के दुष्प्रभाओं आदि के सम्बन्ध में लगातार जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया।

➡️थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत्त एवं आने-जाने वाले बाहरी व्यक्तियों का नियमित रुप से शत प्रतिशत सत्यापन एवं थाना क्षेत्रों में बढते हुये नशे के प्रचलन पर रोक लगाने हेतु समय-समय जागरुकता अभियान कराये जाने करने हेतु निर्देशित किया गया।

➡️पुलिस कार्मिकों को जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने तथा बीट आरक्षी को बीट क्षेत्र की सम्पूर्ण जानकारी के साथ-साथ आमजन के साथ बेहतर समन्वय बनाये रखने हेतु निर्देशित किया।

See also  देहरादून में 50 बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर

➡️महोदय द्वारा थानों के ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्ठी कर उन्हें पुलिस का अभिन्न अंग बताते हुए गाँव की हर गतिविधि पर रखें नजर रखने के साथ-साथ सूचनाओं को पुलिस के साथ साझा करने हेतू प्रेरित किया गया। तत्पश्चात थाने के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया। सम्मेलन के दौरान कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में पूछा गया तथा उनका निदान हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।