रुड़की के लंढौरा कस्बे में एक दलित युवक की हत्या कर दी गई। इस वारदात के से पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक दो पक्षों में पहले झगड़ा हुआ था।जिसमें कुछ लोग घायल हुए। यही घायल इलाज कराने मंगलौर अस्पताल गए और वहां से लौटते वक्त कुछ लोगों ने घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में सूर्या नाम का 22 साल का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
मामूली विवाद में गई जान
आपको बता दें कि कस्बा लंढौरा हरिजन बस्ती में दो पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़े में कई लोग घायल हो गए थे। घायलों का मेडिकल कराने के लिए मंगलौर अस्पताल में लाया गया। मेडिकल के बाद एक पक्ष के लोग वापस लंढौरा लौट रहे थे। रास्ते में राम भट्टे के पास घात लगाकर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया जिससे सूर्या नामक युवक को गंभीर चोटें आई। वहीं युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

More Stories
वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड के प्रतिभागियों ने हासिल किए 2 पदक
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले न देहरादून में क्या किया?
मैस्कॉट प्रतियोगिता के विजेताओं को एमडीडीए उपाध्यक्ष ने किया सम्मानित