लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ में छात्र छात्राओं ने कुलपति और निदेशक का पुतला दहन किया जिसमें छात्र संघ महासचिव राजेश कुमार ने बताया कि बीते 1 वर्ष से गणित के प्रोफेसर नहीं हैं। इसे लेकर पहले भी निदेशक को ज्ञापन के माध्यम से सूचित किया फिर भी बात का कोई भी जवाब नहीं मिला और छात्र-छात्राओं को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
छात्रों ने आरोप लगाया कि कुलपति और निदेशक को बच्चों के भविष्य की कोई भी चिंता नहीं है । छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर एक हफ्ते के भीतर परिसर में गणित के प्रोफेसर की नियुक्ति नहीं होती है तो परिसर को पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाएगा और धरने में बैठेंगे और जब तक हमारे छात्र-छात्राओं की मांग पूरी नहीं होगी तब तक धरना जारी रहेगा।
जिसमें मौजूद रहे छात्र संघ महासचिव राजेश कुमार छात्र नेता विजेंद्र प्रसाद छात्र नेता नवीन कुमार अशोक लोहिया आशीष कुमार मुकेश पंत सागर कोहली करन कोहली सौरव भंडारी योगेश भट्ट नेहा पंत हिमानी दिया सुनीता नीरज सूरज निशा प्रिय

More Stories
आधी रात को सीएम आवास घेरने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, मोहित उनियाल ने दी बड़ा आंदोलन करने की धमकी
मदरसों के खिलाफ धामी के आदेश पर एक्शन जारी
सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए बजट को दी मंजूरी