15 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

गणतंत्र दिवस पर देवभूमि की झांकी

गणतंत्र दिवस पर देवभूमि की झांकी

गणतंत्र दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित होने वाले मुख्य आयोजन में सूचना विभाग की झांकी आकर्षण का केंद्र होगी। सूचना महानिदेशक  बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सूचना विभाग द्वारा ‘‘विकसित उत्तराखण्ड‘‘ की थीम पर झांकी बनाई गई है। झांकी के अग्र भाग में उत्तराखण्डी महिला को पारंपरिक वेशभूषा में स्वागत करते हुए दिखाया गया है और स्थानीय अनाज मंडूवा, झंगोरा, रामदाना तथा कौंणी की खेती व राज्य पक्षी मोनाल को दिखाया गया है। झांकी के मध्य भाग में होम स्टे को दिखाया गया है। गणतंत्र दिवस पर देवभूमि की झांकी

झांकी के पिछले भाग में ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, रोप-वे तथा भारत के प्रथम गांव माणा के लिए रोड कनेक्टिविटी को दर्शाया गया है। इन योजनाओं से उत्तराखण्ड में यात्रियों के लिए आवागमन की सुविधा में आमूल-चूल परिवर्तन हुआ है। झांकी का डिजाइन एवं कॉन्सेप्ट व निर्माण विभाग के संयुक्त निदेशक/नोडल अधिकारी श्री के.एस.चौहान के निर्देशन में किया गया है। झांकी के साथ उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति पर आधारित पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य करते हुए कलाकार होंगे।

See also  मदन कौशिक ने आपदा कंट्रोल रूम से जाना चमोली हादसे को अपडेट