25 May 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

टनकपुर- बनबसा बाईपास की मांग तेज, संघर्ष समिति ने खोला मोर्चा, तहसील में दर्ज कराया विरोध

टनकपुर- बनबसा बाईपास की मांग तेज, संघर्ष समिति ने खोला मोर्चा, तहसील में दर्ज कराया विरोध

टनकपुर में नेशनल हाईवे के प्रस्तावित चौड़ीकरण के विरोध एवं आबादी क्षेत्र से बाहर बाईपास निर्माण की मांग को लेकर आज सैकड़ों की संख्या में प्रभावित परिवारों ने तहसील पहुंचकर सामूहिक एवं व्यक्तिगत आपत्तियां दर्ज कराईं।

इस दौरान टनकपुर–बनबसा बाईपास बनाओ संघर्ष समिति के शिष्टमंडल ने उपजिलाधिकारी से भेंट कर क्षेत्र की वास्तविक स्थिति, प्रभावित परिवारों की समस्याओं तथा प्रस्तावित चौड़ीकरण से होने वाले व्यापक जनहानि एवं आर्थिक नुकसान से अवगत कराया। समिति ने कहा कि वर्तमान प्रस्ताव से बड़ी संख्या में आवासीय भवन, व्यापारिक प्रतिष्ठान, विद्यालय एवं अन्य जनसुविधाएं प्रभावित होंगी, जिससे हजारों लोगों के सामने आजीविका और विस्थापन का संकट खड़ा हो जाएगा।

See also  हरिद्वार में सीएम धामी ने किया ये खास काम

समिति ने मांग की कि घनी आबादी वाले क्षेत्र में चौड़ीकरण करने के बजाय नगर एवं आबादी क्षेत्र से बाहर उपयुक्त स्थान पर बाईपास का निर्माण किया जाए, जिससे यातायात सुगम होने के साथ-साथ स्थानीय जनता के हितों की भी रक्षा हो सके।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सभासदों एवं ग्राम प्रधानों ने भी प्रभावितों की मांगों का समर्थन करते हुए इसे जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताया तथा प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।

संघर्ष समिति ने सभी प्रभावित जनों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों का सहयोग एवं समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया तथा कहा कि जनहित में यह संघर्ष आगे भी लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा।

See also  टनकपुर बनबसा बाईपास बनाओ संघर्ष समिति की बैठक, 25 मई को उठाया जाएगा अहम कदम