14 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कल खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट तैयारी पूरी

कल खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट तैयारी पूरी

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार 4 मई को प्रात: 6 बजे श्रद्धालुओं के लिए खुल रहे हैं। शुक्रवार 2 मई को पूर्वाह्न साढ़े दस बजे गाडू घड़ा, रावल अमरनाथ नंबूदरी सहित, आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी एवं श्री गरूड़ जी ने श्री नृसिंह मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना पश्चात श्री नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ से सेना के बैंड की धुनों के साथ प्रथम पड़ाव पांडुकेश्वर प्रवास हेतु प्रस्थान किया। कल खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट तैयारी पूरी

इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने श्री गरूड़ जी की डोली सहित आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी एवं रावल जी को श्री बदरीनाथ धाम के लिए विदा किया।

आज शाम को सभी देव डोलियां गरूड़ जी, आदिगुरु शंकराचार्य की गद्दी एवं रावल जी सहित पांडुकेश्वर से श्री उद्धव जी, श्री कुबेर जी, गाडू घड़ा एवं श्री रावल जी श्री बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे। रविवार 4 मई प्रात: 6 बजे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट दर्शनार्थ खुलेंगे।

See also  चुनाव से पहले कांग्रेस अनुशासन समिति की बैठक, तय की गई गाइडलाइन

इस अवसर पर नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ में रावल अमरनाथ नंबूदरी एवं तेल कलश यात्रा में शामिल डिमरी पुजारीगण, नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालू मौजूद रहे।