9 December 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी की अपील का असर लोगों के लिए आय का जरिया

सीएम धामी की अपील का असर लोगों के लिए आय का जरिया

उत्तराखण्ड के सीमांत जिलों में स्थित आईटीबीपी की बटालियनें अक्तूबर, 2024 तक मटन, चिकन, फिश सप्लाई के लिए बड़े शहरों पर निर्भर थीं। लेकिन अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड पशुपालन विभाग ने आईटीबीपी का अनुबंध सीधे स्थानीय पशुपालकों से करा दिया है। इसके बाद शुरुआती पांच महीने में ही चार सीमांत जिलों के 253 किसान आईटीबीपी के साथ ₹2.6 करोड़ का कारोबार कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस योजना के बेहद सकारात्मक परिणाम आए हैं, सीमांत के किसानों की आय बढ़ने से गांवों में पलायन भी कम होगा। उन्होंने कहा कि साथ ही वो आईटीबीपी के साथ मिलकर, देश की रक्षा पंक्ति को मजबूत करने का काम करेंगे। आईटीबीपी को भी ताजा खाद्य सामग्री की आपूर्ति होगी।

See also  डीएम पिथौरागढ़ ने गंगोलीहाट में बन रही पार्किंग का लिया जायजा, काम में लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश

पशुपालन विभाग ने गत 30 अक्तूबर को इस योजना को लेकर आईटीबीपी के साथ विधिवित अनुबंध किया। इसके तहत पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी और चम्पावत जनपद के 10 सहकारी समितियों और एफपीओ से जुड़े 253 किसान आईटीबीपी की नजदीकी बटालियन को जिंदा मटन, चिकन, फिश की आपूर्ति कर रहे हैं। योजना के शुरुआती पांच महीने में ही ये किसान, आईटीबीपी को कुल मिलाकर 79,530 किलो (42,748 किलो जिंदा भेड़- बकरी, 29,407 किलो चिकन और 7,374 किलो ट्राउट फिश) की सप्लाई कर चुके हैं।

पशुपालन विभाग के सचिव डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने बताया कि योजना के तहत किसानों को सप्लाई के 24 घंटे के भीतर, डीबीटी के जरिए भुगतान किया जा रहा है। इसके लिए विभाग ने ₹5 करोड़ के रिवाल्विंग फंड की व्यवस्था की हुई है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत आईटीबीपी को सालाना 800 मीट्रिक टन मटन, चिकन, फिश सप्लाई की उम्मीद है, इससे किसानों का कुल करीब ₹20 करोड़ का कारोबार होगा। जो सीमांत किसानों की आजीविका में बड़ा बदलाव लाएगा।

See also  सीएम धामी ने कंटेंट क्रिएटर्स से किया संवाद, कहा राज्य के विकास में निभाएं भूमिका

पिथौरागढ़ जिले में मूनाकोट ब्लॉक के बड़ालू गांव के निवासी श नरेंद्र प्रसाद भी जनवरी से आईटीबीपी को चिकन सप्लाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2022-23 में पशुपालन की कुक्कुट पालन योजना के तहत उन्होंने मुर्गी पालन का काम शुरू किया, अब वो प्रति माह करीब 16 कुंतल चिकन की सप्लाई करते हैं, जिससे आईटीबीपी को भी तीन कुंतल सप्लाई होती है।

इसी तरह मूनाकोट ब्लॉक में ही देवदार गांव के निवासी  प्रकाश कोहली भी जनवरी 2025 से आईटीबीपी को 11 कुंतल बकरी सप्लाई कर चुके हैं। जिससे उन्हें ₹50 हजार का फायदा हुआ है। योजना का फायदा देखते हुए अब वो गोट वैली में भी आवेदन कर रहे हैं।