मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी द्वारा उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के राहत कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹51 लाख की धनराशि का योगदान दिया गया। 
मुख्यमंत्री ने स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी द्वारा दिए सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित रूप से विभिन्न संस्थाओं द्वारा आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए दिया जा रहा यह सहयोग सराहनीय है।

More Stories
डीएम पिथौरागढ़ ने बिण ब्लॉक में स्कूलों का निरीक्षण किया, शिक्षा विभाग के अफसरों की लगाई क्लास
ऑपरेशन सिंदूर का एक साल, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी
आपदा प्रबंधन को लेकर मदन कौशिक ने दिए निर्देश