13 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

त्रिवेंद्र रावत ने दिल्ली में सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा

त्रिवेंद्र रावत ने दिल्ली में सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा

आज नई दिल्ली स्थित शासकीय आवास पर हरिद्वार सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगे को सम्मानपूर्वक फहराना प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव और राष्ट्रभक्ति की अनुभूति का क्षण है।

रावत ने कहा कि तिरंगे में देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले असंख्य वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान की गौरवगाथा समाहित है। आजादी हमें लंबे संघर्ष और असंख्य बलिदानों के बाद मिली है, इसलिए तिरंगे का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय कर्तव्य है। त्रिवेंद्र रावत ने दिल्ली में सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा

See also  उत्तराखंड में जल्द शुरू होगी युवा भविष्य निर्माण योजना

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन से जोड़ने का कार्य किया है। यह अभियान केवल घरों पर तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के प्रति गौरव, एकता और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करने का राष्ट्रीय संकल्प है।

हरिद्वार सांसद ने देशवासियों से आह्वान किया कि इस वर्ष भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में पूरे उत्साह के साथ सहभागी बनें और हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा, हर मन में तिरंगा की राष्ट्रभावना को और सशक्त करते हुए 15 अगस्त के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें। उन्होंने कहा कि आज भारत आत्मविश्वास के साथ विश्व पटल पर अपनी नई पहचान बना रहा है। विकसित भारत के निर्माण का संकल्प तभी पूर्ण होगा, जब देश का प्रत्येक नागरिक राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेगा।

See also  सितारगंज में बीजेपी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज़ दबाने का आरोप