हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी से भेंट कर जोशीमठ आपदा, तमक नाले पर वैली ब्रिज, राहत एवं पुनर्वास कार्यों सहित उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। रावत ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत, प्रभावी पुनर्वास तथा दीर्घकालिक एवं स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदमों पर गृहमंत्री जी के साथ विचार-विमर्श किया।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की विषम भौगोलिक परिस्थितियों में केंद्र सरकार का सहयोग राज्य के लिए बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आपदा की हर चुनौती में उत्तराखंड के साथ मजबूती से खड़ी रही है।
इस अवसर पर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी एवं नैनीताल सांसद अजय भट्ट भी उपस्थित रहे।

More Stories
सर्राफ मंडल देहरादून की प्रदर्शनी में शामिल हुए सीएम धामी
सैन्य धाम के मुद्दे पर उत्तराखंड में सियासत गर्म, कांग्रेस ने मांगा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का इस्तीफा, उठाए गंभीर सवाल
डीएम चंपावत ने आपदा कंट्रोल रूम का जायजा लिया