14 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पहली‌ बार संसद पहुंचे त्रिवेंद्र का भावुक संदेश

पहली‌ बार संसद पहुंचे त्रिवेंद्र का भावुक संदेश

हरिद्वार से लोकसभा चुनाव जीतकर पहली बार संसद पहुंचे त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड की जनता को भावुक संदेश दिया है। साथ ही उम्मीदों पर खरा उतरने का भरोसा दिया है । त्रिवेंद्र रावत ने लिखा है

लोकसभा हरिद्वार से निर्वाचित सांसद के रूप में आज पहली बार भारत की संसद में शीश नवाया। RSS के स्वयंसेवक, भाजपा के कार्यकर्ता से लेकर एक विधायक, मंत्री, फिर मुख्यमंत्री और अब सांसद बनने का यह सफर उत्तराखंड की देवतुल्य जनता को समर्पित करता हूं। पहली‌ बार संसद पहुंचे त्रिवेंद्र का भावुक संदेश

आम जनमानस की सेवा और उनके आशीर्वाद के बिना यह त्रिवेंद्र सिंह रावत कुछ भी नहीं। हृदय के भीतर भावुकता और गौरव का अनुभव है। भीतर एक बड़ी जिम्मेदारी का एहसास भी है।

See also  उत्तराखंड में जल्द शुरू होगी युवा भविष्य निर्माण योजना

रामावतार त्यागी जी की कविता याद आ गई:

“मन समर्पित, तन समर्पित, और यह जीवन समर्पित।

चाहता हूं देश की धरती, तुझे कुछ और भी दूं।”