14 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

आदि कैलाश यात्रा के नवें दल का स्वागत

आदि कैलाश यात्रा के नवें दल का स्वागत

पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में आदि कैलाश यात्रा नवें दल के पहुंचने पर कुमाऊँ मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने माला पहनाकर व जूस पिलाकर यात्रियों का स्वागत किया।

यात्रियों ने प्रातः शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। दिनेश गुरु रानी के द्वारा यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई गई।यात्रियों को गुंजी, काला पानी ,नाभीढांग व जौलिगकौग मैं पौधा रोपण हेतु पौधे दिए गए। आदि कैलाश यात्रा के नवें दल का स्वागतयात्रियों ने दिनेश गुरु रानी द्वारा चलाई गई हिमालय बचाओ मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि हिमालय में पड़े हुए कूड़े का निस्तारण करेंगे और घर वापसी पर अपने घर पर भी पौधा रोपण करेंगे ।यात्रा दल में 9 महिला व 10पुरुष शामिलहै। यात्रा दल के कोऑर्डिनेटर राजेंद्र सिंह है। दिनेश गुरु रानी ने बताया की यात्रा का आठवें दल आदि काल दर्शन के साथ-साथ जौलिंगकोंग में पौधा रोपण भी किया।

See also  देवप्रयाग कांग्रेस ने फूंका सरकार और नैनीताल के पुलिस कप्तान का पुतला, खरगे के कार्यक्रम के दिन जानबूझकर रुकावट पैदा करने का आरोप