18 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सेवा संकल्प अभियान के तहत पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में लगा हेल्थ कैंप, 145 लोगों की जांच

सेवा संकल्प अभियान के तहत पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में लगा हेल्थ कैंप, 145 लोगों की जांच

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय रामलीला मैदान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर स्थानीय लोगों की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। सेवा संकल्प अभियान के तहत पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में लगा हेल्थ कैंप, 145 लोगों की जांच

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.एस. चुफाल के निर्देशन तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक के नेतृत्व में आयोजित शिविर में कुल 145 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर के दौरान संभावित टीबी एवं श्वसन संबंधी समस्याओं की जांच के लिए 18 लोगों के चेस्ट एक्स-रे किए गए। जांच के दौरान आवश्यकतानुसार एक व्यक्ति के सैंपल भी लिए गए, जिसे आगे की जांच के लिए भेजा गया।

See also  18 सितंबर को होगा मुख्यमंत्री विद्यार्थी मंथन का समापन

स्वास्थ्य शिविर में गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग पर भी विशेष ध्यान दिया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने 84 लोगों के रक्तचाप तथा ब्लड शुगर की जांच की। जांच के दौरान सामने आई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के आधार पर कुल 33 मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, रक्तचाप एवं रक्त शर्करा को नियंत्रित रखने तथा किसी भी बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए जागरूक किया। अधिकारियों ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने और लोगों को उनके नजदीक ही जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

See also  क्रमिक अनशन से नहीं बनी रामगंगा घाटी संघर्ष समिति की बात, मांगों को लेकर आमरण अनशन का हो गया आगाज

शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों की जांच के साथ-साथ उन्हें स्वास्थ्य एवं रोगों से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी।