15 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

आप नेता का अनोखा प्रदर्शन

आप नेता का अनोखा प्रदर्शन

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के नेता रवींद्र आनंद ने देहरादून में चल रहे विधानसभा सत्र को गैरसेंण में न कराए जाने को लेकर देहरादून स्थित विधानसभा गेट पर पहुंचकर हंगामा काटा । जहां से उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उत्तराखंड के विधायकों एवं मंत्रियों द्वारा विधानसभा सत्र गैरसेंण में न कराए जाने को लेकर ठंड का बहाना बनाया था उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री कैबिनेट मंत्री और नेताओं को सीख देने के लिए अनोखा ढंग अपनाया। उन्होंने लोकल इंटेलिजेंस और एल आई यू को चकमा देते हुए अपने कपड़े उतार कर विधानसभा गेट के सामने उत्तराखंड बचाओ गैरसेंण जाओ के नारे लगाकर आइसक्रीम खाते हुए नहाने का प्रयास किया। पुलिस बल ने बलपूर्वक उन्हें रोक दिया ।

इस दौरान उन्होंने कहा कि हम पहाड़ी लोग हैं हिमालय रीजन में रहते हैं हमको ठंड नहीं लग सकती इसलिए विधायक और मंत्रियों को सीख देने हेतु उन्होंने इस प्रकार का हथकंडा अपनाया ।

See also  सऊदी अरब में फंसे उत्तरकाशी के इंद्रमणि नौटियाल की घर वापसी को लेकर सीएम धामी ने की पहल, विदेश मंत्री को लिखी चिट्ठी

सरकार को पहाड़ की परवाह नहीं- रवींद्र आनंद

उन्होंने कहा अगर हम लोग ही ठंड का बहाना बनाकर के पहाड़ नहीं चढेंगे तो पलायन किस प्रकार रुकेगा। उन्होंने कहा आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, मंत्रीगण और विधायकगण पहाड़ और गैरसेंण से मुंह मोड़ चुके हैं और पहाड़ चढ़ना नहीं चाहते। आप नेता का अनोखा प्रदर्शन यहां तक कि सभी माननीय ने देहरादून में आवास बना लिया है और इन माननीयों के बच्चे भी यही स्कूलों में पढ़ रहे हैं साथ ही ब्याह, शादी तक भी देहरादून में आयोजित कर रहे हैं जिससे पहाड़ की अनदेखी हो रही है । उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बनाने का एकमात्र उद्देश्य पहाड़ का विकास था इसके स्थान पर उत्तराखंड का विकास सिर्फ देहरादून हरिद्वार उधम सिंह नगर तक ही सीमित रह गया उन्होंने कहा आज जब वह जब पहाड़ जाकर के देखते हैं तो एक साथ कई-कई घरों में ताले लगे हुए हैं इसके लिए पूर्ण रूप से उत्तराखंड की सरकारी और वर्तमान भाजपा की सरकार उत्तरदाई है। उन्होंने कहा वह उत्तराखंड की मांग को हमेशा उठाते रहेंगे चाहे उन्हें इसके लिए कोई भी बलिदान करना पड़े इस दौरान पुलिस ने बलपूर्वक उन्हें गिरफ्तार कर जीप में बैठा लिया और गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई ।

See also  टनल हादसे के घायलों का सीएम ने गोपेश्वर अस्पताल में जाना हाल