11 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

काठगोदाम सर्किट हाउस में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

काठगोदाम सर्किट हाउस में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सर्किट हॉउस काठगोदाम मे उत्तराखण्ड शहरी क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा कुमाऊ क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश व कुमाऊ क्षेत्र सभी नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में किये जा रहे कार्य ससमय पूर्ण हों। उन्होंने वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुुए कहा कि सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए जिससे लागों को परेशानी न हो।

oplus_136314880

शहरी विकास मंत्री ने नैनीताल, हल्द्वानी, टनकपुर, , किच्छा, अन्य शहरो में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि सीवरलाईन, पेयजल, सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाईट आदि बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था सुचारू की जाए। उन्होंने सड़क निर्माण को प्राथमिकता देते हुए कहा कि सड़क निर्माण संबंधी शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए।

See also  उत्तराखंड बीजेपी में शामिल हुए कई पूर्व सैनिक

मंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्र विकास प्राधिकरण में एशियन विकास बैंक (एडीबी), केएफडब्ल्यू (जर्मन बैंक) तथा ईआईबी (यूरोपियन इनवैस्टमैंट बैंक) द्वारा कई परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। ईआईबी द्वारा पिथौरागढ़, सितारगंज, रूद्रपुर तथा काशीपुर में कई कार्य निर्माणाधीन हैं जिससे लगभग 06 से 07 लाख की आबादी को प्रत्यक्ष लाभ होगा। इसी तरह केएफडब्ल्यू द्वारा ऋषिकेश में पेयजल तथा साथ ही 24 ई बसों के प्रबंध का कार्य कराया जाना है।

मंत्री ने कहा कि पूर्ण किये गये विकास कार्यों का जल्द से जल्द लोकार्पण कराया जाए जिससे उन विकास कार्यों का जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यदायी संस्थाओं की ससमय निगरानी की जाए जिससे कार्यों की गुणवत्ता बनी रहे।

See also  पिथौरागढ़ में जारा जिबली के लोगों का आमरण अनशन खत्म, सीएम धामी ने वीडियो कॉल पर दिया मांग पूरी करने का भरोसा

मंत्री ने कहा कि हमारा प्रदेश भारत के अग्रणीय राज्यों में स्थापित रहे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण प्रबंधन भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने पेड़ बचाओ अभियान के तहत संतुलित विकास को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक विनय मिश्रा तथा अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Ad 1
See also  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोकसभा में उठाया वन्यजीवों के बढ़ते हमलों का सवाल, सरकार ने क्या जवाब दिया?