उत्तराखंड कांग्रेस ने आज अपने दो पदाधिकारियों को पार्टी से निकालने का फैसला किया है। प्रदेश महासचिव पीके अग्रवाल और उनकी पत्नी पछुवादून की जिला अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कांग्रेस ने दोनों पर ही पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है।
पार्टी ने एक नोट जारी किया है और दोनों के 6 साल के लिए निष्कासित करने का आदेश जारी किया है। बताया जा रहा है कि दोनों ही नेता आज बीजेपी में वापसी करने वाले हैं।
कांग्रेस ने उठाया क्या कदम?
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से बताया गया है कि क उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष नवप्रभात ने पी.के. अग्रवाल और लक्ष्मी अग्रवाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों और केन्द्रीय नेतृत्व के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी के चलते उनके वर्तमान पदों से मुक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। उन्होंने कहा कि पी.के. अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल ने 26 जनवरी जैसे महत्वपूर्ण पर्व एवं दिनाक 4 फरवरी को जिला कांग्रेस कमेटी पछुवादून की महत्वपूर्ण बैठक के अवसर पर भी कार्यक्रम में शामिल होने से दूरी बनाये रखी। इससे पहले दिनांक 28 जनवरी, 2024 को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के सम्मेलन के दौरान केन्द्रीय नेतृत्व से अभद्रता की जिसे पार्टी नेतृत्व ने गम्भीरता से लिया तथा अनुशासनहीनता मानते हुए दोनों नेताओं को उनके पदों से मुक्त करते हुए पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया है।

More Stories
सचिव आवास आर राजेश कुमार ने दिए निर्देश
सीएम धामी ने विकास योजनाओं को लेकर मंजूर किया बजट
नाबार्ड से जुड़े मामलों को लेकर मुख्य सचिव ने की बैठक