आदि कैलाश यात्रा तीसरे दल के पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में पहुंचने पर कुमाऊँ मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने यात्रियों का फूल माला डालकर व जूस बनाकर स्वागत किया।
प्रातः यात्रियों ने आवास गृह स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। दिनेश गुरु रानी ने यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई। व शपथ रजिस्टर भरवाया। यात्रियों को उच्च हिमालय क्षेत्र में पर्यावरण को प्रदूषित न करने वह वहां पड़े हुए कूड़े को इकट्ठा कर वापस धारचूला लाकर उसका निस्तारण करने के लिए भी शपथ दिलाई। उन्होंने यात्रियों को 6 पौधे दिए जिन में यात्रियों के द्वारा कालापानी, नाभीडांग व जौलिग्कौग में पौधा रोपण किया जाएगा। यात्रियों ने दिनेश गुरु रानी की मुहिम की सराहना की।यात्रियों ने कहा कि वह हिमालय क्षेत्र में पौधा रोपण भी करेंगे व यात्रा पूरी करने के उपरांत अपनी कर्मभूमि पर भी पौधा रोपण करेंगे। यात्रियों का स्वागत करने वालों में वेद प्रकाश, हरसिंह, शेर सिंह विजय,सौरव खोलिया गोपाल, नीरज ,भगवान सिंह, रहे। दल के कोऑर्डिनेटर भीम सिंह अधिकारी हैं। यात्री दल में 31 यात्री शामिल हैं।


More Stories
भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर यशपाल आर्य का सरकार पर निशाना
देवप्रयाग में आबकारी अधिकारी के रवैये पर सवाल, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी
खटीमा में हेलीपैड पर लोगों से मिले सीएम धामी