2 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

द बिटल्स एंड द गंगा फेस्टिवल का आगाज, धामी ने क्या कहा?

द बिटल्स एंड द गंगा फेस्टिवल का आगाज, धामी ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज स्वर्गाश्रम, यमकेश्वर पौड़ी में ‘दि बीटल्स एण्ड दि गंगा फेस्टिवल का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जनपद पौड़ी की ₹422.44 लाख की 3 योजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के तौर पर आगे बढ़ रहा है। दि बीटल्स एण्ड दि गंगा फेस्टिवल का आयोजन भारतीय संस्कृति के विभिन्न घटकों योग, शास्त्रीय संगीत, नृत्य, कला आदि को उत्सव के रूप में मनाने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन स्थानीय सभ्यता एवं परम्पराओं को विश्व में प्रदर्शित करने की एक पहल है। फेस्टिवल के माध्यम से उत्तराखण्ड को एक नई ऊर्जा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृति, अध्यात्म तथा संगीत में एक गहरा सम्बन्ध है।

See also  जसपुर में सीवरेज को लेकर धामी सरकार सरकार के प्रस्ताव को केंद्र सरकार की हरी झंडी

तेजी से तरक्की कर रहा भारत- धामी

सीएम धामी ने कहा कि योग तथा मनोसाधना से मानव जीवन के किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल की जा सकती है। हमारे देश की प्राचीन और महान संस्कृति ने ही सर्वप्रथम ’’वसुधैव कुटुम्बकम’’ की अवधारणा विश्व के समक्ष रखी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषियों और मुनियों ने समाज में अध्यात्म और ज्ञान का प्रचार-प्रसार किया तथा अध्यात्म के संदेश से लोगों का हृदय परिवर्तन कर सद्भावना का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए प्रेम व अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में एकता की भावना को मजबूत करना होगा। सद्भावना से ही राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा मिल सकता है।

See also  वृद्धजन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान- सम्मान पूरे विश्व में बढ़ रहा है। वो दिन दूर नहीं जब हमारा देश पुनः “विश्व गुरु” पद पर आरूढ़ होगा। इस दौरान कार्यक्रम में मेयर ऋषिकेश अनिता ममगाई, परमार्थ निकेतन के प्रमुख चिदानंद सरस्वती महाराज, उत्तराखण्ड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, एसएसपी श्वेता चौबे एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

See also  सीएम धामी ने किया वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ
Ad 1