लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उत्तराखंड की पांच सीटों पर 5 कॉर्डिनेटर तय कर दिए हैं। टिहरी लोकसभा की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी को सौंपी गई है। जबकि पौड़ी लोकसभा सीट के लिए विधायक विक्रम सिंह नेगी का नाम तय किया गया है।
अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर पूर्व विधायक जीतराम टम्टा बतौर कॉर्डिनेटर काम करेंगे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल को नैनीताल लोकसभा सीट की जिम्मेदारी दी गई है जबकि हरिद्वार लोकसभा सीट पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल कॉर्डिनेटर बनाए गए हैं। चुनाव के लिए कांग्रेस लगातार नेताओं की ड्यूटी लगा रही है। अब बड़ा सवाल ये है कि क्या जो नेता कॉर्डिनेटर बनाए गए हैं उन्हें टिकट की दौड़ से बाहर समझ लिया जाए? क्या इन नेताओं की राय टिकट बंटवारे में मानी जाएगी? बहरहाल सवाल बहुत सारे हैं और आने वाले दिनों में सियासी हलचल बढ़ना भी तय है।

More Stories
सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत मिली और मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर जाकर लिया एक्शन
देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे बन रह विकास का अहम फैक्टर
मुख्य सचिव ने किया पंतनगर एयरपोर्ट का दौरा, विस्तारीकरण के कार्यों की समीक्षा की