20 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने ज्ञानदीप सम्मान समारोह में की शिरकत

सीएम धामी ने ज्ञानदीप सम्मान समारोह में की शिरकत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्तमान दौर में सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के कारण फेक न्यूज़ एक बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। ऐसे में पत्रकारों की जिम्मेदारी है कि वे तथ्यों की पुष्टि कर निष्पक्ष एवं विश्वसनीय समाचार आमजन तक पहुंचाएं। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को रुद्रप्रयाग में जिला प्रेस क्लब के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘ज्ञानदीप सम्मान समारोह 2026’ को संबोधित कर रहे थे। सीएम धामी ने ज्ञानदीप सम्मान समारोह में की शिरकत

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्री रमेश पहाड़ी, श्री चंद्रमोहन शुक्ला, श्री संदीप थपलियाल, श्री लक्ष्मी प्रसाद डिमरी सहित अन्य पत्रकारों को सम्मानित किया गया। लोक कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में श्री सौरभ मैठाणी, श्रीमती हेमा नेगी करासी और साहित्य के क्षेत्र में श्री मुकेश नौटियाल सहित भाषा, साहित्य, प्रशासन, पुलिस एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।

See also  सीएम धामी ने किया 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को टैब के लिए ऑनलाइन पैसे भेजने का वादा

मुख्यमंत्री धामी ने सभी सम्मानित पत्रकारों एवं प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला है, जिसे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। पत्रकार समाज को जागरूक करने एवं जन सरोकारों से जुड़े मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आधुनिक तकनीक के इस युग में भ्रामक सूचनाओं के प्रसार को रोकना और सत्य एवं निष्पक्ष खबरों का संप्रेषण करना समय की आवश्यकता है।

 

 

See also  बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल में शामिल हुए सीएम धामी
Ad 2