मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने ऊधमसिंह नगर जनपद भ्रमण के दौरान पंतनगर एयरपोर्ट का निरीक्षण किया और एयरपोर्ट विस्तारीकरण के प्रस्तावित कार्यो की समीक्षा की।
समीक्षा बैठक में डीजीएम सिविल अनूप गुप्ता ने बताया कि पंतनगर हवाई अड्डा अन्तर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार बनाया जा रहा है, इसके लिए ₹380 करोड़ की लागत से पंतनगर हवाई अड्डा विस्तारीकरण कार्य किए जा रहे हैं। विस्तारीकरण के लिए 524.70 एकड़ भूमि एयरपोर्ट प्राधिकरण के नाम आवंटित हो चुकी है, साथ ही टीडीसी, पंतनगर विश्वविद्यालय, सैनिक फार्म आदि की जो भी भूमि एयरपोर्ट को आंवटित की गई है उसमें भवनों का ध्वस्तीकरण और पेड़ों का कटान कार्य कर दिया गया है।

गुप्ता ने बताया कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण कार्यो में बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य प्रगति पर है,जिसे आगामी जून माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा। अन्तर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार 03 हजार मीटर का रनवे बनाया जाएगा और नए टर्मिनल के साथ ही हैंगर, आइएलएस सुविधा, कार्गो बनाया जाएगा। नाइट लैडिंग सुविधा भी होगी। वर्तमान एयरपोर्ट में भी यात्रियों की सुविधा के लिए एटीम, कार पार्किंग, टैक्सी रिटेल काउंटर, वाईफाई सुविधा कार्य किए जाएंगे, साथ ही हेल्प डेस्क, प्राथमिक चिकित्सा और एम्बुलेंस सुविधा भी होगी।
पीडी एनएचएआई ने बताया कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आ रहे राष्ट्रीय राजमार्ग को शिफ्ट करने का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि पंतनगर एयरपोर्ट से लगी भूमि पर गेस्ट हाउस भी प्रस्तावित है। एयरपोर्ट से लगी भूमि सेना को भी आवंटित की गई है। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने पीपीटी के माध्यम से जनपद के विकास कार्यो की जानकारी दी।मुख्य सचिव ने पंतनगर एयरपोर्ट से संचालित हवाई सेवाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होने सभी अधिकारियों को एयरपोर्ट विस्तारीकरण कार्यो को आपसी समन्वय से कराने के निर्देश दिए। इसके उपरांत मुख्य सचिव ने वर्ल्ड ऑन व्हील्स डिजिटल लर्निग लैब एजुकेशन कार्यक्रम के अन्तर्गत कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों के साथ संवाद किया व प्रमाणपत्र दिए। इस दौरान मंडलायुक्त दीपक रावत, कुलपति जीबी पंतनगर विश्वविद्यालय डॉ0 मनमोहन सिंह चौहान, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, डीएफओ यूसी तिवारी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्रा, निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट पवन कुमार, डीजीएम पूरन सिंह, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम नरेन्द्र नवानी, पीडी एनएचएआई अंचल जिंदल आदि मौजूद थे।

More Stories
देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे बन रह विकास का अहम फैक्टर
सीएम धामी ने ज्ञानदीप सम्मान समारोह में की शिरकत
डीएलएड अभ्यर्थियों की शिक्षा मंत्री से मुलाकात, जल्द भर्ती निकालने की मांग