मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में परिवहन विभाग के अन्तर्गत कनिष्ठ सहायक के पद पर उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 10 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

ईमानदारी से करें काम- धामी
मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करें। कार्य क्षेत्र में नये जीवन की शुरूआत आत्म अनुशासन और नियमित दिनचर्या के साथ करें।
जन सेवा करने का जो अवसर मिला है, इसमें अपनी सामर्थ्य का पूरा उपयोग करें। सचिव परिवहन अरविन्द सिंह ह्यांकी ने बताया कि परिवहन विभाग, उत्तराखण्ड में विगत दो वर्षों में एक सम्भागीय निरीक्षक और 59 परिवहन आरक्षियों को सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्ति दी गई है। कनिष्ठ सहायक के 39 और सहायक लेखाकार के 17 पदों पर चयन प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा विभाग में सीधी भर्ती के विभिन्न पदों के लिए 147 पदों का अधियाचन आयोग को भेजा गया है।

More Stories
सीएम धामी ने लोक संवर्धन पर्व के तहत हरेला उत्सव में की शिरकत
सीएम धामी ने जागेश्वर धाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ किया
सीएम धामी ने जागेश्वर धाम में श्रावणी मेले का किया शुभारंभ