आज से उत्तराखंड विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है। इस सत्र में सरकार यूसीसी विधेयक लाने वाली है। कल ही धामी कैबिनेट ने ड्राफ्ट को विधेयक बनाने की मंजूरी दी है। सरकार को भरोसा है कि बहुमत के दम पर वो विधेयक पारित कराने में कामयाब हो जाएगी। विधानसभा पटल पर यूसीसी विधेयक कल यानी 6 फरवरी को रखा जाएगा।
लोकसभा चुनाव से पहले सरकार इसे बड़ी उपलब्धि बताकर प्रचारित करने की तैयारी में है। आज विधानसभा में दिवंगत विधायक और पूर्व दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और सत्र कल तक के लिए स्थगित कर दिया जाएगा।
विधायकों की चिंता
वहीं सत्र के दौरान प्रश्नकाल ना होने की जानकारी मिलने से विधायक खफा हैं। उम्मीद है कि आज एक बार फिर इसे लेकर चर्चा की जा सकती है।

More Stories
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की उत्तराखंड वापसी, कांग्रेसियों ने जगह जगह किया स्वागत
कैंट विधानसभा में कांग्रेस का परिवर्तन संकल्प सम्मेलन, नवीन जोशी ने टिकट के लिए की ओपन दावेदारी
UKD ने दिया सांकेतिक धरना एनएच 309 की हालत न सुधरने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी