उत्तराखंड में आज यूनिफॉर्म सिविल कोड का मसौदा सरकार को सौंपा जाएगा। इसके बाद 6 फरवरी को इसे विधानसभा में रखा जाएगा। उम्मीद है कि इसी सत्र में ये पास भी हो जाएगा। वहीं सीएम धामी ने कहा है
समान नागरिक संहिता लागू करने के उद्देश्य से ड्राफ्ट तैयार करने के लिए गठित कमेटी आज देहरादून में 11 बजे मसौदा सौंपेगी। जिसकी समीक्षा करने के उपरांत हम आगामी विधानसभा सत्र में विधेयक लाकर समान नागरिक संहिता को प्रदेश में लागू करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

आज का दिन हम सभी प्रदेशवासियों के लिए महत्वपूर्ण है, जब हम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के विज़न को साकार करते हुए और अधिक मज़बूती के साथ आगे बढ़ने जा रहे हैं।

More Stories
दयारा बुग्याल से लापता युवती की तलाश जारी
FAIVM ने व्यापार में नारी शक्ति की सहभागिता पर किया मंथन
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की कुंभ मेला की तैयारियों की समीक्षा बैठक