22 June 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

आंदोलन के 62 दिन, मांग‌‌ कब पूरी होगी?

आंदोलन के 62 दिन, मांग‌‌ कब पूरी होगी?

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर आज 62वें दिन भी निगम के कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को जारी रखा। इसके तहत आज कुमाऊं मंडल विकास निगम की इकाइयों के परिसर में विभिन्न प्रजाति के सैकड़ो पौधों का रोपण किया गया।

इधर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि निगम के कर्मचारी अपनी मांग नियमितीकरण व वेतन बढ़ोतरी को लेकर उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचने जा रहे हैं। आज तक किसी भी संगठन द्वारा इतने दिनों तक पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य नहीं किया गया। जितना निगम के कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां निगम के कर्मचारी पौधों का रोपण कर रहे हैं वहीं निगम के कर्मचारी अब इनका संरक्षण भी करेंगे। उन्होंने कहा आज उनके नेतृत्व में पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ से गैस गोदाम परिसर तक विभिन्न प्रजाति के 100 पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण के पौधारोपण कार्यक्रम जो 30 अगस्त से प्रारंभ हुआ 5 सितंबर तक 5000 पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है जिसे निगम के कर्मचारी पूरा करेंगे।

See also  सीएम धामी ने किसानों को लेकर गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महामंत्री कंचन चंदोला उपाध्यक्ष पीतांबर दुमका रमेश कपकोटी गौतम कुमार महेश कुमार दास सहित पदाधिकारी व कर्मचारी मेहनत कर रहे हैं। आज के कार्यक्रम में वेद प्रकाश, पदम सिंह, गोपाल बिष्ट, सौरभ खोलिया ,महेश कुमार, दीपक, राजेंद्र सिंह, हर सिंह, शोभाराम, विजय बोरा नरेंद्र सिंह, रचना रावत ,शामिल रहे।

See also  पूर्व पार्षद नरेश रावत ने थामा कांग्रेस का दामन
Ad 1