24 May 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

डोईवाला में यूथ कांग्रेस और NSIU की बैठक

डोईवाला में यूथ कांग्रेस और NSIU की बैठक

आज परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय,डोईवाला में एनएसयूआई व युवा कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई । परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि एनएसयूआई व युवा कांग्रेस, कांग्रेस के अनुषांगिक संगठन हैं व कांग्रेस की नींव हैं । डोईवाला महाविद्यालय के उच्चीकरण के लिए एनएसयूआई संगठन द्वारा संघर्ष किया गया है । आगामी छात्र संघ चुनावों के लिए एनएसयूआई को छात्रों के बीच मे संघर्ष करने की जरूरत है। कांग्रेस जिला महासचिव राहुल सैनी ने कहा कि डोईवाला एनएसयूआई द्वारा छात्र हितों के लिये संघर्ष किया गया है । जल्द ही डोईवाला एनएसयूआई व युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा ।

See also  टनकपुर बनबसा बाईपास बनाओ संघर्ष समिति की बैठक, 25 मई को उठाया जाएगा अहम कदम

बैठक में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,परवादून कांग्रेस जिला महासचिव राहुल सैनी,गजेंद्र विक्रम शाही,मुकेश प्रसाद,सभासद गौरव मल्होत्रा,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी,डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष उमेद बोरा,कांग्रेस एससी विभाग जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार,तेजपाल सिंह मोंटी,सावन राठौर,आशिक अली,विमल गोला,आरिफ़ अली,स्वतंत्र बिष्ट, सतनाम सिंह,अनुज कुमार,साहिल अली,अमित सैनी,सोहैब अली आदि उपस्थित रहे ।