25 June 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

धीरेंद्र प्रताप बोले देर आए दुरुस्त आए

धीरेंद्र प्रताप बोले देर आए दुरुस्त आए

उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने मुजफ्फरनगर कांड पर आज आए फैसले को देर आयत दुरुस्त आये बताया।

उन्होंने कहा यद्यपि इस फैसले को आने में 30 साल लग गए और अभी भी इस फैसले को लेकर जो मुजरिम ठहराए गए हैं वह कई अदालत में ऊपर तक जाएंगे और उसमें अभी और देर हो सकती है परंतु जिस तरह से जैसा भी आज फैसला आया है उससे कम से कम कुछ दोषी तो समाज के सामने आए गए हैं जिन पर उत्तराखंड की निर्दोष महिलाओं के साथ दुराचार का आरोप लगा था

See also  बीजेपी प्रकोष्ठों की बैठक में सीएम धामी बोले 2027 में भी कमल खिलना तय

उन्होंने कहा कि भारत की न्याय प्रक्रिया इतनी ढीली है कि उसमें कई बार दोषियों को सजा तो मिलती ही नहीं बल्कि निर्दोष लोग वर्षों तक मुकदमा झेलते रहते हैं। और बाद में भारी हो जाते हैं उन्होंने कहा कि जैसा भी है इस फैसले से लोगों का न्यायपालिका में विश्वास बड़ा है परंतु जो लोग इस दुखद कान में मारे गए उन पर गोलियां चलाने वालों को भी सजा मिलनी चाहिए इसका अभी भी उत्तराखंड के लोगों को इंतजार रहेगा उन्होंने ट्रिपल इंजन का दावा करने वाली भारत सरकार उत्तराखंड सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के नेताओं से इन दोषियों को भी सजा दिलाए जाने हेतु अदालत की कार्रवाई तेज करने की मांग करते हुए देश के कानून में आमूल चूल परिवर्तन किए जाने की मांग की है

See also  महेंद्र भट्ट का कांग्रेस पर निशाना, पीएम के खिलाफ अपशब्द कहने पर माफी की मांग