कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले विधायक राजेंद्र भंडारी ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। दिल्ली में अनिल बलूनी और सीएम धामी की मौजूदगी में भंडारी ने बीजेपी की सदस्यता ली। राजेंद्र भंडारी के बीजेपी में जाते ही अब ये भी साफ हो गया है कि उनकी विधानसभा की सदस्यता भी चली जाएगी। यानी राजेंद्र भंडारी को अब उपचुनाव लड़ना होगा।
महेंद्र भट्ट के राज्यसभा जाने के बाद राजेंद्र भंडारी के कांग्रेस छोड़ने की अटकलें लगाई जाने लगीं थीं और आज उन्होंने औपचारिक तौर पर पार्टी छोड़ भी दी है और बीजेपी ज्वाइन भी कर ली है। पौड़ी लोकसभा सीट की 14 विधानसभाओं में कांग्रेस के पास सिर्फ बदरीनाथ की ही सीट थी मगर भंडारी के बीजेपी में जाने से अब कांग्रेस खाली हाथ हो गई है। गणेश गोदियाल को कांग्रेस ने पौड़ी से उम्मीदवार बनाया है और कल ही गोदियाल ने बीजेपी उम्मीदवार अनिल बलूनी से कुछ सवाल पूछे थे। गोदियाल ने बलूनी को ताकतवर नेता बताते हुए पौड़ी से जुड़े मुद्दों पर जवाब मांगा था और आज बलूनी ने राजेंद्र भंडारी को बीजेपी में शामिल कराकर चुनावी जंग का बिगुल फूंक दिया है। अब देखना है कि गणेश गोदियाल इसका जबाव कैसे देते हैं।

More Stories
बीजेपी प्रकोष्ठों की बैठक में सीएम धामी बोले 2027 में भी कमल खिलना तय
महेंद्र भट्ट का कांग्रेस पर निशाना, पीएम के खिलाफ अपशब्द कहने पर माफी की मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने की बड़ी मांग, बीजेपी की नीयत पर उठाए सवाल