उत्तराखंड के गृह सचिव को तत्काल हटाने का आदेश दिया गया है। चुनाव आयोग ने निष्पक्ष चुनाव कराए जाने के लिए ये आदेश दिया है। चुनाव आयोग के आदेश के बाद अब जल्द ही नया गृह सचिव तैनात किया जाएगा।
मौजूदा गृह सचिव शैलेश बगौली सीएम धामी के विभागीय सचिव भी हैं इसीलिए उनसे गृह सचिव का पद छोड़ने को कहा गया है। उत्तराखंड के अलावा गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और हिमाचल के गृह सचिव भी हालात गए हैं। जबकि पश्चिम बंगाल के डीजीपी को हटाने का आदेश भी चुनाव आयोग ने दिया है।

More Stories
खरगे के अपमान को लेकर कांग्रेस आक्रामक, देहरादून में निकाला पैदल मार्च
सीएम धामी ने चमोली में हादसे वाली टनल का लिया जायजा
मदन कौशिक ने आपदा कंट्रोल रूम से जाना चमोली हादसे को अपडेट