आयकर विभाग ने कांग्रेस को एक और नोटिस भेजा है। जानकारी के मुताबिक ये नोटिस 1700 करोड़ रुपये की वसूली का है। इनकम टैक्स विभाग ने पहले ही कांग्रेस के बैंक अकाउंट सीज किए हुए हैं और अब नया नोटिस कांग्रेस की परेशानी बढ़ाने वाला है।
नोटिस 2017-18 और 2020-21 का है जिसमें जुर्माना और ब्याज भी जोड़ा गया है। इनकम टैक्स के इस नोटिस को लेकर अब सियासत एक बार फिर तेज हो सकती है।
कांग्रेस पहले ही सरकार पर हमलावर है। बैंक खाते सीज किए जाने को कांग्रेस ने सरकार के इशारे पर की गई कार्रवाई बताया था ऐसे में 1700 करोड़ की रिकवरी के नोटिस को लेकर भी सवाल उठने तय हैं।

More Stories
उत्तरकाशी में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार हर्षिल में पोलिंग बूथ का किया निरीक्षण
टनकपुर बनबसा बाईपास बनाओ संघर्ष समिति की बैठक, 25 मई को उठाया जाएगा अहम कदम
प्रेमनगर इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित