कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया है। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय से मेनिफेस्टो जारी किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी की मौजूदगी में घोषणा पत्र रिलीज किया गया।
इसमें 5 न्याय और 25 गारंटी का जिक्र है। कांग्रेस ने हर तबके को साधने की कोशिश की है। युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय घोषणा पत्र के सबसे अहम प्वाइंट हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने साफ किया है कि जो काम धरातल पर हो सकते हैं वही वादे घोषणा पत्र में किए गए हैं। युवाओं को रोजगार, गरीब महिलाओं को सालाना एक लाख रुपये, किसानों को फसलों की एस एस पी समेत कई और गारंटी भी इस घोषणा पत्र में हैं। कांग्रेस ने सेना में अग्निपथ योजना खत्म करने का ऐलान किया गया है।
यानी तीनों सेनाओं में पहले की तरह ही रेगुलर भर्ती का वादा भी कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस ने साफ किया कि सरकार बनने के बाद तुरंत घोषणा पत्र लागू किया जाएगा ताकि लोगों को फायदा मिल सके।


More Stories
पौड़ी पुलिस ने देर रात चलाया चेकिंग अभियान
नवीनीकरण ऊर्जा में उत्तराखंड ने हासिल किया नया मुकाम
आयुष विभाग की बैठक में भविष्य के रोड मैप पर मंथन