टिहरी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला के चुनाव प्रचार में जनपद देहरादून की राजपुर रोड विधानसभा के धामावाला में लोगों से वोट की अपील की गई। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी, पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व मसूरी नगरपालिका अध्यक्ष मनमोहन मल्ल, महानगर अध्यक्ष जसविंदर गोगी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व पार्षदगण तथा अन्य स्थानीय वरिष्ठ नेतागण, कार्यकर्ता रहे मौजूद।
नेताओं ने दावा किया कि मोदी सरकार और बीजेपी की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ाई में आमजनता का आशीर्वाद निश्चित ही कांग्रेस पार्टी को मिल रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला के चुनाव प्रचार में जनपद देहरादून की विधानसभा कैंट के प्रेमनगर क्षेत्र में पदयात्रा निकाली।इस दौरान प्रीतम सिंह समेत दूसरे कांग्रेस नेता भी शामिल हुए।


More Stories
देहरादून में NSUI का जय भीम जय हिंद कार्यक्रम, युवाओं से एकजुटता का आह्वान
गढ़ महिला उत्थान समिति ने देवी दर्शन के लिए मातृ शक्ति का एक और जत्था किया रवाना
वरिष्ठ उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी विद्या गौनियाल का निधन