14 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

जंगलों की आग पर सीएम की बैठक

जंगलों की आग पर सीएम की बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी पहुंचे जहां उन्होंने एफटीआई सभागार में वनाग्नि को लेकर वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही सीएम ने पेयजल किल्लत को लेकर भी जल संस्थान के अधिकारियों को व्यवस्था करने के निर्देश दिए, बैठक में कुमाऊं कमिश्नर और जिलाधिकारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही वीसी के माध्यम से कुमाऊं मंडल के सभी अधिकारी भी बैठक में जुड़े, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कहा कि जल्द से जल्द किसी भी कीमत पर जंगलों में आग को काबू किया जाए, साथ ही फायर सीजन तक वन विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम करें इसके अलावा जंगलों में आग बुझाने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है।

See also  सचिव राज्य संपत्ति विभाग ने की तीन अहम परियोजनाओं की समीक्षा

सीएम धामी का अफसरों को निर्देश

सीएम ने कहा हल्द्वानी में वनाग्नि की रोकथाम व पेयजल व्यवस्था के संबंध में बैठक के दौरान अधिकारियों को वनाग्नि से निपटने के लिए धरातल पर कार्य करने के निर्देश दिए। आग लगने पर जिलाधिकारी व संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी भी अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करते हुए प्रभावित वन क्षेत्र पहुंचकर सामंजस्य के साथ आग पर काबू पाने में अपना सहयोग दें। सभी अधिकारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। जंगलों की आग पर सीएम की बैठकसाथ ही वनाग्नि को रोकने के लिए स्थानीय संगठनों, स्वयं सहायता समूहों के साथ मिलकर जनजागरुकता फैलाने और जंगलों में आग लगाने वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। वनाग्नि रोकने में सहयोग कर रहे ग्रामीणों को चिन्हित कर वन विभाग द्वारा सम्मानित भी किया जाए। अधिकारीगण ग्रीष्मकाल में पेयजल की समस्या का समाधान करने के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाने के साथ ही टैंकरों से जलापूर्ति व पेयजल लाइनों की समुचित मरम्मत सुनिश्चित करें।

See also  देवप्रयाग कांग्रेस ने फूंका सरकार और नैनीताल के पुलिस कप्तान का पुतला, खरगे के कार्यक्रम के दिन जानबूझकर रुकावट पैदा करने का आरोप