हरिद्वार से लोकसभा चुनाव जीतकर पहली बार संसद पहुंचे त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड की जनता को भावुक संदेश दिया है। साथ ही उम्मीदों पर खरा उतरने का भरोसा दिया है । त्रिवेंद्र रावत ने लिखा है
लोकसभा हरिद्वार से निर्वाचित सांसद के रूप में आज पहली बार भारत की संसद में शीश नवाया। RSS के स्वयंसेवक, भाजपा के कार्यकर्ता से लेकर एक विधायक, मंत्री, फिर मुख्यमंत्री और अब सांसद बनने का यह सफर उत्तराखंड की देवतुल्य जनता को समर्पित करता हूं। 
आम जनमानस की सेवा और उनके आशीर्वाद के बिना यह त्रिवेंद्र सिंह रावत कुछ भी नहीं। हृदय के भीतर भावुकता और गौरव का अनुभव है। भीतर एक बड़ी जिम्मेदारी का एहसास भी है।
रामावतार त्यागी जी की कविता याद आ गई:
“मन समर्पित, तन समर्पित, और यह जीवन समर्पित।
चाहता हूं देश की धरती, तुझे कुछ और भी दूं।”

More Stories
नारी शक्ति वंदन के समर्थन में देहरादून में बीजेपी की बाइक रैली, दीप्ति रावत ने कहा आधी आबादी को अधिकार दिलाने का उत्सव
सीबीएसई दसवीं बोर्ड में देहरादून के इस स्कूल के बच्चों का कमाल, मैनेजमेंट ने स्टूडेंट्स और स्टाफ की सराहना की
सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत मिली और मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर जाकर लिया एक्शन