-
केदारनाथ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह बाबा केदारनाथ के दरबार पहुंचे और दर्शन किया। इसके बाद सीएम ने केदारपुरी में चल रे निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया। केदारनाथ आपदा के 10 साल पूरे हो चुके हैं। 16-17 जून 2013 को भीषण आपदा आई थी। आपदा के बाद से ही केदारनाथ को संवारने का काम किया जा रहा है, सीएम धामी ने कहा कि निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। केदारपुरी का पुनर्निर्माण पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है लिहाजा इसे जल्द से जल्द पूरा करने की हर संभव कोशिश की जा रही है।

More Stories
देहरादून जू में लाया गया सफेद बाघ तेजस
विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी पिथौरागढ़ ने लक्ष्मण सिंह महर परिसर का किया निरीक्षण, स्ट्रांग रूम, पोलिंग पार्टियों की रवानगी एवं मतगणना व्यवस्थाओं के संबंध में लिया जायजा
सीएम घोषणाओं को लेकर धामी ने बजट को दी मंजूरी