-
केदारनाथ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह बाबा केदारनाथ के दरबार पहुंचे और दर्शन किया। इसके बाद सीएम ने केदारपुरी में चल रे निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया। केदारनाथ आपदा के 10 साल पूरे हो चुके हैं। 16-17 जून 2013 को भीषण आपदा आई थी। आपदा के बाद से ही केदारनाथ को संवारने का काम किया जा रहा है, सीएम धामी ने कहा कि निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। केदारपुरी का पुनर्निर्माण पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है लिहाजा इसे जल्द से जल्द पूरा करने की हर संभव कोशिश की जा रही है।

More Stories
हरिद्वार में बीजेपी की बैठक, धामी ने किया जीत की हैट्रिक लगाने का दावा
भाजपा कार्यसमिति की बैठक मे हर मोर्चे को एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य
बीजेपी कार्यसमिति की हरिद्वार में बैठक विधानसभा चुनाव जीतने की रणनीति पर मंथन