24 May 2025

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पुरोला विवाद पर धामी की क्या रणनीति?

पुरोला विवाद पर धामी की क्या रणनीति?

पुरोला में महापंचायत नहीं हो पाई। इस बीच नैनीताल हाईकोर्ट ने भी कड़ा रुख अपनाया है और पुरोला मामले पर टीवी डिबेट और सोशल मीडिया डिबेट बंद करने का आदेश दिया है। वहीं
पुरोला घटनाक्रम को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सभी लोगों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोई भी माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कहा कि अभी तक हुई घटनाओं में प्रशासन ने ठीक तरीके से काम किया। अगर कोई दोषी होगा तो उसके खिलाफ कानून काम करेगा। कोई कानून अपने हाथ में न ले।

See also  आदि कैलाश यात्रा के तीसरे जत्थे का पिथौरागढ़ में जोरदार स्वागत