आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित सूचना एवं लोक सम्पर्क निदेशालय में महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर देश को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि हम सभी को देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना है।

इस अवसर पर अपर निदेशक आशिष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस चौहान, उप निदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव, सहायक निदेशक अर्चना सहित सभी अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्य सचिव ने किया सेब महोत्सव का शुभारंभ
सीएम धामी से स्पीकर ऋतु खंडूरी की मुलाकात
संस्कृत संस्थानम् के शासी निकाय की बैठक