मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रशासन और आबकारी विभाग की टीम ने आज पूरे प्रदेश में शराब की 100 से अधिक दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाया। औचक चले इस अभियान से ठेका संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

मुख्यमंत्री को लगातार प्रदेश में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग और प्रदेश के कई क्षेत्रों में शराब की तस्करी की शिकायतें मिल रही थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने प्रशासन और आबकारी विभाग को अभियान चलाते हुए इस पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए कि यदि दुकानों पर ओवर रेटिंग की शिकायत सही मिलती है और स्टॉक और बिक्री रजिस्टर मेंटेन नहीं मिलता तो दुकानों को सीज किया जाए। प्रदेश में ओवररेटिंग और शराब की तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने टीम को समय-समय पर अभियान चलाने और तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए।

More Stories
सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए मंजूर किया बजट
सऊदी अरब में फंसे उत्तरकाशी के इंद्रमणि नौटियाल की घर वापसी को लेकर सीएम धामी ने की पहल, विदेश मंत्री को लिखी चिट्ठी
सचिव राज्य संपत्ति विभाग ने की तीन अहम परियोजनाओं की समीक्षा