8 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

नियमितीकरण की मांग को लेकर 84 दिन से आंदोलन

नियमितीकरण की मांग को लेकर 84 दिन से आंदोलन

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आह्वान पर नियमितीकरण की मांग को लेकर चलाया जा रहा पर्यावरण संरक्षण के तहत आंदोलन आज 84वें दिन भी जारी रहा ।महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि निगम कर्मचारियों ने आज भी विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया इसी क्रम में उनके नेतृत्व में पिथौरागढ़ में धूसाखान शिव मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। नियमितीकरण की मांग को लेकर 84 दिन से आंदोलन

महासंघ जिला अध्यक्ष महेश कुमार दास के नेतृत्व में जनपद बागेश्वर में बृहद स्तर पर पौधारोपण किया गया। आज के कार्यक्रम में हर सिंह शेर सिंह दीपक रावल गोपाल बिष्ट नरेंद्र थापा नरेंद्र सिंह शामिल रहे।

See also  मोदी ने सरकार के मुखिया के तौर पर पूरे किए 25 साल, सीएम धामी ने दीं शुभकामनाएं